Advertisement

अगर आप शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन्स

नई दिल्ली। एक के बाद एक बॉलीवुड सितारें अपनी फिल्में अब सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। कोरोना के चलते देश में सिनेमाघर बंद हैं। जिसका सीधा फायदा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को हो रहा है। इन प्लेटफॉर्म्स पर हर जॉनर की फिल्म्स और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। जिसके दर्शक हर रोज बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप क्राइम थ्रिलर जॉनर के शौकिन हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं, जो आपके पसीने छूटा देगा।

PATALLOK

क्राइम थ्रिलर की बेस्ट सीरीज में सबसे पहला नाम पाताल लोक का आता है। जब ये सीरीज रिलीज हुई थी तो इस पर खूब बवाल हुआ था। इसमें एक पत्रकार की हत्या की साजिश में गिरफ्तार 4 क्रिमिनल्स की कहानी दिखाई गई है। जो काफी शानदार तरीके से दिखाई गई है।

The Last Hour

टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड हालिया रिलीज हुई द लास्ट आवर। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। ये 8 एपिसोड की सीरीज है जो आपके इसे लास्ट तक देखने को मजबूर करेगी। ये क्राइम थ्रिलर सिरीज में संजय कपूर अहम रोल में हैं। इसमें कर्मा तकापा भी हैं, जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। इस सीरीज में कर्मा देव का रोल निभा रहे हैं, जो आत्माओं से बात कर सकता है। ये सीरीज काफी अलग और थ्रीलर से भरी है।

CRIMINAL JUSTCIE

क्रिमिनल जस्टिस डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसके दो पार्ट आ चुके हैं। पहले पार्ट में विक्रांत मैसी हैं, जो एक लड़की के घर जाते हैं और उसी रात उस लड़की का मर्डर हो जाता है। अब हत्या और रेप का आरोप विक्रांत यानी आदित्य पर आ जाता है और उसे पुलिस पकड़कर ले जाती है। इस सीरीज की खास बात ये है पंकज त्रिपाठी इसमें वकील बने हैं।

DELHI CRIME

दिल्ली क्राइम को साल 2019 में रिलीज किया गया था। इसमें शेफाली शाह डिप्टी कमिश्नर वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका नजर आईं। इस सीरीज का हर एपिसोड सस्पेंस से भरा है।  बता दें कि इस सीरीज की देश-दुनिया में काफी तारीफ हुई है। इसे 48वें एमी पुरस्कारों में बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार भी मिला है।

HASEEN DILRUBA

हसीन दिलरूबा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म मोस्ट मर्डर मिस्ट्री पर आधारित बेस्ट फिल्मों में से एक है। मर्डर मिस्ट्री देखने के शौकिन हैं तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है। इस फिल्म में आपको तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे अहम रोल में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *