Advertisement

अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं, ED का बड़ा एक्शन, अब PA और निजी सचिव को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने देशमुख के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके निजी सहायक कुंदन शिंदे  और निजी सचिव संजीव पलांडे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को ईडी ने हिरासत में लिया था और 100 करोड़ की वसूली के मामले में इनसे पूछताछ की जा रही थी। इससे पहले ईडी ने देशमुख पर लगाए 100 करोड़ की वसूली के मामले में नागपुर स्थित घर पर तलाशी अभियान चलाया था।

जानें क्या है मामला

बता दें कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में परमबीर सिंह ने एंटीलिया केस में फंसे मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआई सचिन वाजे  और अनिल देशमुख  को लेकर सनसनीखेज दावा किया था।

इस चिट्ठी में उन्होंने अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उन्होंने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था। उन्होंने लिखा कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास ज्ञानेश्वर पर कई बार बुलाया था। वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *