Advertisement

आखिर कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नंबियार?

नई दिल्ली। लाखों दिलों की धड़कन एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फैन्स का दिल तोड़कर जिस शख्स के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आखिर कौन हैं वो सूरज नंबियार? और मौनी से उनकी मुलाकात कब और कैसे हुई?  कर्नाटक के बेंगलुरू शहर के रहने वाले सूरज नंबियार पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वह एक जैन परिवार से संबंधित हैं। इसके अलावा सूरज दुबई बेस्ड एक बैंकर भी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की। उसके बाद साल 2008  में बेंगलुरु के आरवी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कंप्लीट किया। इसके बाद उन्होंने अशोका इंडिया में इंटर्नशिप की। इंटर्नशिप के बाद वह दुबई चले गए। फिलहाल इस समय सूरज नंबियार यूएई में कैपिटल मार्केट्स के हेड हैं। उन्हें घूमने फिरने का बहुत शौक है। मौनी को भी ट्रेवलिंग बेहद पसंद है।

मौनी रॉय और सूरज की मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल एक बार मौनी वेकेशन के लिए दुबई गई हुई थीं और वहां दुबई के एक क्लब में नए साल की पार्टी एंजॉय कर रही थीं। सूरज से उनकी मुलाकात पहली बार वहीं हुई थी। बताया जाता है कि पहली नजर में ही सूरज मौनी के कायल हो गए थे। उस दिन तो दोनों की मुलाकात अजनबी की तरह हुई थी लेकिन जल्द ही दोनों दोस्त बन गए और फिर रिलेशनशिप में भी आ गए, जिसके बाद उन्होंने शादी का मन बना लिया।

अगर मौनी रॉय की बात करें तो वो टीवी की नामी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो से की थी लेकिन असली पहचान एकता कपूर के शो ‘नागिन’ से मिली। इसके बाद धीरे-धीरे मौनी को फिल्मी दुनिया में भी नोटिस किया जाने लगा और उन्होंने एक के बाद एक कई बॉलीवुड एक्टर्स जैसे अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और राजकुमार राव जैसे स्टार्स के साथ फिल्मों में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *