नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज हफ्ते के पहले दिन 6 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। तेल कंपनियों की ओर से तेल उत्पादों के दाम में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है ऐसे नें पेट्रोल-डीजल अपनी पुरानी कीमत पर ही बिक रहा है। हालांकि एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 15-15 पैसे की कटौती की थी।
ये हैं प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| दिल्ली | 101.19 | 88.62 |
| मुंबई | 107.26 | 96.19 |
| चेन्नै | 98.96 | 93.26 |
| कोलकाता | 101.62 | 91.71 |
| भोपाल | 109.63 | 97.43 |
| रांची | 96.21 | 93.57 |
| बेंगलुरु | 104.70 | 94.04 |
| पटना | 103.79 | 94.55 |
| चंडीगढ़ | 97.40 | 88.35 |
| लखनऊ | 98.30 | 89.02 |
| नोएडा | 98.52 | 89.21 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।













Leave a Reply