Advertisement

आरआरआर की सक्सेस से गदगद हुए रामचरण, क्रू मेंबर्स को गिफ्ट में दिया सोने का सिक्का

नई दिल्ली। आरआरआर की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में ही आरआरआर का जलवा जारी है। फिल्म वर्ल्ड वाइल्ड 900 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही हैं। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही हैं। आरआरआर की सफलता से फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स काफी खुश हैं। अब साउथ के सुपर स्टार राम चरण ने फिल्म की सफलता को देखते हुए फिल्म के क्रू मेंबर्स को बड़ा तोहफा दिया है। रामचरण ने RRR यूनिट को सोने के सिक्के तोहफे में दिए हैं।

11.6 ग्राम वजन का दिया सोने का सिक्का

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण ने 35 क्रू मेंबर्स को सोने का सिक्का और मिठाई दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण ने फिल्म से जुड़े तकनीशियनों को 18 लाख रुपये के सोने के सिक्के गिफ्ट किए हैं। उन्होंने 35 यूनिट सदस्यों को 11.6 ग्राम वजन का एक सोने का सिक्का दिया। इतना ही नहीं एक्टर ने सभी क्रू मेंबर्स को पहले डिनर पर बुलाया और उसके बाद सोने के सिक्के गिफ्ट किए। इसे जुड़ी कुछ फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें रामचरण फिल्म की क्रू के साथ दिख रहे हैं और उनको गिफ्ट में सोने का सिक्का दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही रामचरण की तारीफ

रामचरण की दरियादिली देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। हर कोई एक्टर के इस अंदाज का दीवाना हो चुका है। फोटोज पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- “गोल्डन हार्ट RC। वहीं दूसरे एक फैन ने कमेंट कर लिखा- शानदार। बता दे कि इसे पहले प्रभास ने भी फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर टीम को 10 लाख की टाइटन वॉच गिफ्ट की थी। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि सोने के सिक्कों पर आरआरआर का साइन और कुछ पर रामचरण लिखा है। बता दें कि रामचरण ने फिल्म में क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू का रोल प्ले किया है। इस किरदार को फैंस बहुत सारा प्यार दें रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *