Advertisement

इस वीकेंड एपिसोड में नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, मेकर्स ने दिया हिंट

नई दिल्ली। टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल  आए तो अलग-अलग थे, लेकिन शो के दौरान दोनों की दोस्ती काफी अच्छी हो गई। दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आने लगी। दोनों की मस्ती भी लोगों को पसंद आने लगी। इसके बाद तो दोनों की फैन फोलोइंग तेजी से बढ़ने लगी। दर्शकों ने इन्हें प्यार ने सिडनाज नाम तक दे दिया। इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ये जोड़ी जल्द ही बिग बॉस ओटीटी  पर बतौर गेस्ट नजर आ सकती है।

दरअसल, शो के मेकर्स ने बिग बॉस के ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने हिंट दिया है कि शो में बिग बॉस की एक फेमस जोड़ी नजर आने वाली है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है कि ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की हैं।

मेकर्स ने ये पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बिग बॉस ओटीटी का पहला संडे होने वाला है सुपर एक्साइटिंग, जब आएगी बिग बॉस की फेरिट जोड़ी। क्या आप पहचान सकते है कि ये कौन है।’

ये खबर सामने आते ही सिडनाज के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। सभी उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि दोनों हर रोज किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। आज दोनों बिग बॉस ओटीटी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *