Advertisement

उपचुनावों में BJP का जलवा, MP और असम में सभी सीटों पर पार्टी आगे, कुछ सीटों पर सहयोगी पार्टियां आगे

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज बड़ा दिन है। देश में 30 अक्टूबर को 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। अब उसी उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। जीतने के दावे हर पार्टी की तरफ से किए जा रहे हैं, लेकिन जो जनता दफैसला लेगी तो तस्वीर साफ हो जाएगी। बता दें कि 3 लोकसभा सीटों में दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट है। वहीं विधानसभा सीटों कि बात करें तो असम की 5, बंगाल की 4, मध्यप्रदेश, मेघालय और हिमाचल की 3-3, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की 2-2, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के नतीजे आने वाले हैं। मध्य प्रदेश और असम में भाजपा जबरदस्त परचम लहराते दिख रही है। वहीं कांग्रेस की उपचुनाव में खस्ता हाल होते नजर आ रहा है।

मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों के लिए हुए उप चुनाव (By Election) के नतीजे आने वाले है। एमपी में भाजपा परचम साफ दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस राज्य में एक बार फिर बुरा हाल होते दिख रहा है।

असम में भाजपा को दबदाबा दिख रहा है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। असम की तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। असम के भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार फणी तालुकदार 27203 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोसाईगांव सीट से यूपीपीएल प्रत्याशी जिरोन बसुमतारी 14890 मतों से आगे चल रहे हैं।

14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट 1 सीट पर आगे, कांग्रेस राजस्थान की दोनों सीटों पर आगे, भाजपा तेलंगाना में 1 सीट पर आगे और टीएमसी पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

3 लोकसभा सीटों में कौन आगे

3 लोकसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी आगे है। एमपी में बीजेपी, दादरा नगर हवेली में शिवनेसा आगे है।

बिहार उपचुनाव की मतगणना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, ”हम भारी मतों से जीतेंगे। प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम यहां हैं, इसीलिए हम दरभंगा आए हैं। हमारी नज़र हर किसी पर है। जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे। यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उनपर भी हमारी नज़र है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *