Advertisement

ऊना के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश  से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल खबर है कि ऊना में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित फैक्ट्री में हुए इस ब्लास्ट में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा हादसे में 12 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं सभी घायल लोगों को ऊना के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

फायर ब्रिगेड और कुछ अन्य प्रशासनिक लोग मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर छह शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं।

मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *