Advertisement

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कालाबाजारी : दिल्ली पुलिस ने नवनीत कालरा पर कसा शिकंजा, जारी किया लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली। एक तरफ देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, तो वही दूसरी और राजधानी दिल्ली से हर दिन कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण दवाओं और अन्य मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में नवनीत कालरा के खान मार्केट स्थित तीन रेस्टोरेंट पर छापेमारी मारकर पुलिस ने सैकड़ों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किया था। इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी की जा रही थी। वहीं इस बीच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के आरोपी नवनीत कालराको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

दरअसल सोमवार को दिल्ली पुलिस ने नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। नवनीत कालरा के विदेश भागने के इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। वहीं  इस बीच नवनीत कालरा ने दिल्ली के साकेट कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक नया दांव चल दिया है। उसने अग्रिम जमानत अर्जी दायर की है।

हालांकि कोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से  नवनीत कालरा की अग्रिम जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *