Advertisement

कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम मंदिर जाने वाली सड़क, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार ने पांच जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग करने का ऐलान किया है। खास बात है कि अयोध्या में राम मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग का नामकरण उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंंत्री कल्याण सिंह के नाम पर करने का ऐलान किया।

इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर के जरिए दी। बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। कल्याण सिह के निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

केशव प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, राम भक्त स्वर्गीय सीएम कल्याण सिंह बाबू जी के नाम लोक निर्माण विभाग अयोध्या अलीगढ़,एटा,बुलंदशहर प्रयागराज में एक एक मार्ग के नाम होगा। बाबु जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई !! अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश !!

वहीं योगी सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा, पूरे यूपी का ही नाम कल्याण प्रदेश रख दीजिए, सारा काम हो जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *