नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लंबे समय से जारी है। वहीं टिकरी बॉर्डर पर भी बहुत बड़ी संख्या में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। किसान आंदोलन के दौरान पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल हरियाणा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अनिल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआईटी ने अनिल मलिक को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अनिल मलिक पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। हालांकि मामले के 2 अन्य आरोपी अनूप चनौत और अंकुर सांगवान अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
मालूम हो कि किसान आंदोलन में शामिल होने आई पश्चिम बंगाल की एक युवती की 30 अप्रैल को टिकरी बॉर्डर के ही एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवती कोरोनावायरस से संक्रमित थी। लेकिन उसके पिता ने दावा किया था कि उनकी बेटी का रेप किया गया था। पीड़िता के पिता ने दो महिलाओं समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज करवाया था।














Leave a Reply