Advertisement

कोरोना का कोहराम जारी, लगातार तीसरे दिन 2.50 लाख से ज्यादा मामले आए सामने

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन 2.50 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है। हालांकि मंगलवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या में सोमवार की तुलना में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में 2,59,170 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 1,761 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,59,170 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है। वहीं 1,761 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,80,530 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 20,31,977 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,31,08,582 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल तक कोरोनावायरस के लिए कुल 26,94,14,035 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,19,486 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में कुल 12,71,29,113 लोगों को कोरोनावायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *