नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
जयदेव उनादकट ने अपनी इंडियन प्रीमियर लीग की सैलेरी का 10 प्रतिशत दान करने का फैसला लिया है, जिससे कोविड महामारी के इस दौर में चिकित्सा संसाधनों और आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में मदद मिल सके। जयदेव उनादकट ने इस बात की जानकारी ने खुद ट्विटर के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है।
इससे पहले पंजाब किंग्स और उनके बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भारत में जारी कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपने अपने स्तर पर मदद करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स और पूरन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पंजाब किंग्स ने ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए एक एनजीओ को अपनी तरफ से डोनेशन देने का फैसला लिया है।
















Leave a Reply