नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ नए मामले सामने आ रहे है। हालांकि सोमवार को कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं।
पिछले 24 घंटों में देश में 3,66,161 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 3,754 लोगों ने अपनी जान गवाई है।
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के3,66,161 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 3,754 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हुई है।
वहीं कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 37,45,237 एक्टिव मरीज हैं और 1,86,71,222 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने अनुसार, कोविड 19 के लिए 30,37,50,077 नमूनों का परीक्षण 8 मई तक किया गया है। इनमें से 14,74,606 नमूनों का रविवार को परीक्षण किया गया। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।










Leave a Reply