नई दिल्ली। बता दें कि देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा हो रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, पिछले एक दिन में कोरोना की वजह से हुई मौतों ने भारत में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,60,960 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है। इसके अलावा इस महामारी के चलते एक दिन में 3,293 नई मौतें हुई हैं, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है तो वहीं डिस्चार्ज होने वाले मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 हुआ है।
आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना की रफ्तार की बात करें तो दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14.83 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.3 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 148,327,443 और 3,131,250 है।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में 395,022 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। इस बीच 50,000 से अधिक मामलों वाले अन्य देश मेक्सिको (215,547), भारत (197,894), ब्रिटेन (127,705), इटली (119,912), रूस (107,167), फ्रांस (103,762), जर्मनी (82,116), स्पेन (77,855), कोलंबिया (72,235), ईरान (70,532), पोलैंड (65,897), अर्जेटीना (62,599), पेरू (60,013) और दक्षिण अफ्रीका (54,237) हैं।










Leave a Reply