Advertisement

क्या देश में दाखिल हो चुका है कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन…? स्वास्थ्य मंत्री ने बताई पर्दे के पीछे की सच्चाई

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर देशभर की चिंताए उभरकर सामने आ रही हैं। इसी बीच कर्नाटक में भी इस नए वैरिएंट के नए केस सामने आए हैं। इसी बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के. सुधाकर का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से हाल ही में बेंगलुरु आए दो लोगों में से एक का नमूना ‘डेल्टा वैरिएंट’ से अलग बताया जा रहा है। इस व्‍यक्ति में पाया गया कि वायरस डेल्टा वैरिएंट से अलग दिखता है। महाराष्‍ट्र के ठाणे में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक शख्स को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इस व्‍यक्ति के नमूने को ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ के लिए भेजा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डा. के सुधाकर ने बयान देते हुए कहा है कि पिछले नौ महीनों से केवल डेल्टा स्वरूप के मामले ही सामने आए हैं। लेकिन आप कह रहे हैं कि नमूनों में से एक ओमीक्रोन का वैरिएंट भी है। हालांकि उन्‍होंने यह भी साथ-साथ कहा है कि वह इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई ठोस बयान नहीं दे पाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की माने तो उन्‍होंने कहा कि मैं आईसीएमआर और केंद्र सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हूं। दक्षिण अफ्रीका से आए इस व्‍यक्ति के नमूने को आईसीएमआर के पास भेजा गया है।

डेल्टा वैरिएंट से है यह वायरस

अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि 63 साल के इस शख्‍स के नाम का खुलासा मैं नहीं करूंगा इसकी रिपोर्ट थोड़ी अलग है। जिसमें पाया गया वायरस डेल्टा वैरिएंट से अलग है। हम आईसीएमआर के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद ही बता पाएंगे कि असल में यह क्‍या है। मंगलवार को अपने विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर के चिकित्‍सकों के साथ एक बैठक करेंगे। हमने ओमीक्रोन वैरिएंट पर विस्तृत रिपोर्ट की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *