Advertisement

खतरे में गहलोत की कुर्सी…! कांग्रेस के हाथ से जा सकता है एक और राज्य? आज शाम सभी मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा…!

नई दिल्ली। कृषि कानून वापसी के बाद अब राजस्थान की राजनीति में हलचलें बढ़ती दिख रही है। हाल ही में गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने अपने पद से इस्ताफा दे दिया है। जिसके बाद कयास यह लगाए जा रहे हैं, कि आज शाम गहलोत सरकार के सभी मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि आज शाम करीब पांच बजे अशोक गहलोत कैबिनेट की बैठक होने वाली है इस बैठक के दौरान ही उनके सभी मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। जिससे पहले तीन कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस चीज का ऐलान उन्होंने खुद नहीं किया, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन की ओर से मंत्रियों के इस्तीफा दिए जाने की जानकारी दी गई है।

इन तीन मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही माना यह भी जा रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान में इन तीनों की कुर्सी चली गई। गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन बीती शाम जब अचानक जयपुर पहुंचे थे, जहां सूबे की सियासत गर्मा गई थी। माकन की ओर से ऐलान किया गया है कि गहलोत सरकार के तीन मंत्री इस्तीफा देकर संगठन में काम करना चाहते हैं।

बता दें कि बीते कई महीनों से राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट गुट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुटों के बीच खींचतान की खबरें भी सामने आई हैं। पायलट खेमे की सरकार और संगठन में अपने लोगों को तरजीह देने की मांग कर रहा है। इसी को लेकर काफी दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं इन तीन मंत्रियों के इस्तीफा दिए जाने के बाद गहलोत मंत्रिमंडल में कुल 12 नए मंत्रियों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है। जिसके बाद माना यह जा रहा है कि गहलोत जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *