Advertisement

खुदरा और थोक व्यापारियों पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, मिलेगा MSME का दर्जा

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस महामारी के चलते देश के खुदरा और थोक व्‍यापारियों को भारी नुकसान पड़ा है। ऐसे में खुदरा और थोक व्‍यापारियों को हुए नुकसान से उबारने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाया है। दरअसल मोदी सरकार ने देश के खुदरा और थोक व्‍यापारियों को बड़ी राहत देते हुए सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम में शामिल करने का फैसला किया। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। बता दें कि मोदी सरकार के इस ऐलान के बाद से 250 करोड़ रुपए तक के कारोबार वाले छोटे खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं को इसका तुरंत लाभ मिल जाएगा।

वहीं आज इस फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी है। शनिवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘हमारी सरकार ने खुदरा और थोक व्यापार को MSME के रूप में शामिल करने का एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे हमारे करोड़ों व्यापारियों को वित्तीय सहित विभिन्न लाभ मिलने में मदद होगी। उनके व्यवसाय को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।’

इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘कोविड के दूसरे वेव के कारण आई दिक़्क़तों से खुदरा और थोक व्यापारियों पर पड़े असर को ध्यान में रखते हुए अब इसे MSME के दायरे में लाने का फ़ैसला किया गया है। प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के अंतर्गत इस सेक्टर को लाकर सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।’

दूसरे ट्वीट में उन्होंने अब खुदरा और थोक व्यापारी भी उद्यम रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, 2.5 करोड़ से अधिक व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम MSME को देश के इकोनॉमिक ग्रोथ का इंजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *