Advertisement

चुनाव से पहले अखिलेश को बड़ा झटका!, क्या नाराज जयंत चौधरी तोड़ सकते है सपा से गठबंधन?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे राज्य में सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा को हराने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। खासकर समाजवादी पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा पर लगातार हमलावर है। इतना ही नहीं यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन भी कर रहे है। योगी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने रालोद के साथ गठबंधन भी किया। लेकिन चुनाव से पहले अखिलेश यादव को  बड़ा झटका लगा है। दरअसल चुनाव से ठीक पहले सपा और आरएलडी गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने की खबर सामने आ रही है।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, RLD प्रमुख जयंत चौधरी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सीट बंटवारे में देरी को लेकर खासे नाराज बताए जा रहे हैं। और इसी वजह से वे पिछले कई दिनों से किसी भी सपा की रैली में दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में समाजवादी पार्टी और आरएलडी के गठबंधन में फूट को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

हालांकि, अभी तक अखिलेश यादव या जयंत चौधरी की तरफ से किसी भी तरह की ऐसी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऐसे में जयंत चौधरी का सपा की रैलियों से नदारद होना कहीं न कहीं ये प्रश्न जरूर खड़े कर रहा है कि कई अखिलेश और जयंत के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि इससे पहले सपा-आरएलडी की सयुक्त रैली से कार्यकर्ताओं की अनबन की खबरें और वीडियो सामने आ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *