नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की चनावी सरगर्मियों के बीच जन चौपाल कार्यक्रम के तहत जनपदों की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, ताकि सूबे की लचर सियसी जमीं को चुनाव से पहले पार्टी के लिए फलदायी बनाया जा सकें। अब इसी कड़ी में उन्होंने जन चौपाल कार्यक्रम मेरठ, गाजियाबाद,अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं से सीधा संबाद स्थापित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान जहां उन्होंने सूबे की योगी सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराया है, तो वहीं उन्होंने सपा, बसपा समेत अन्य विरोधी दलों पर जमकर खरी खोटी सुनाई है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपदों को जनता को संबोधित कर कहा कि, कल बसंत पंचमी का महत्वपूर्ण त्योहार है, मां सरस्वती के पूजन का दिन है। मैं आप सभी को बसंत पंचमी के इस पावन पर्व के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, मुझे याद है, इस साल की शुरुआत में, मेरा पहला दौरा मेरठ का ही हुआ था। उस दिन मौसम खराब था, इसलिए मुझे सड़क मार्ग से आना पड़ा था। लेकिन मेरठ एक्सप्रेसवे की वजह से मैं एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ पहुंच गया था।
इसके साथ ही उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि, मेरठ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने का सौभाग्य देशवासियों ने मुझे दिया था। इस बात का ये भी सबूत है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। जो काम शुरू करती है उसे पूरा करके दिखाती है।
वहीं, प्रधानमंत्री ने सूबे की पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए सपा, बसपा, कांग्रेस और बीजेपी के बीच के फर्क को जनता के बीच बयां किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि ऐसे कई मसले हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कहना उचित है कि यह चुनाव अन्य चुनावों की तुलना में अलग है। उन्होंने सूबे की जनता से एक मर्तबा फिर से योगी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान इस चुनाव के संदर्भ में कहा कि, ये चुनाव सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की पहचान को बनाए रखने के लिए है। और, ये चुनाव हिस्ट्री शीटर्स को बाहर रखने के लिए है, नई हिस्ट्री बनाने के लिए है










Leave a Reply