Advertisement

टाटा टियागो का CNG वर्जन हो रहा लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स काफी समय से अपनी खास कारों का सीएनजी वर्जन लाने की तैयारी कर रही थी। अब उसने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। टाटा मोटर्स की टियागो और टिगोर मॉडल जल्दी ही सीएनजी वर्जन में लॉन्च होने वाले हैं। इसके लिए कहीं-कहीं बुकिंग्स भी शुरू हो गई हैं। टाटा मोटर्स देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने टाटा टियागो सीएनजी वर्जन का एक टीजर भी लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि जनवरी में ही इस कार की लॉन्चिंग होगी। लॉन्च होने पर टियागो इस कंपनी की पहली सीएनजी कार होगी। इससे पहले टाटा की ओर से पेट्रोल और डीजल वर्जन ही लॉन्च किए जाते रहे हैं।

कुछ सूत्रों के मुताबिक टियागो के सीएनजी वर्जन की प्री-बुकिंग अक्टूबर 2021 से ही चल रही है। कुछ डीलर 11 से लेकर 15000 रुपए तक में टोकन राशि लेकर इसे बुक कर रहे हैं। ये टोकन राशि रिफंडेबल है। यानी अगर आप कार नहीं खरीदते, तो पूरी रकम आपको वापस कर दी जाएगी। अभी जो टाटा टियागो आती है, उसमें 3 सिलेंडर का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन होता है। ये कार 84.8 बीएचपी पावर पर 113 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स आता है। माना जा रहा है कि कुल मिलाकर ऐसा ही इंजन टाटा टियागो के सीएनजी वर्जन में भी देखने को मिल सकता है।

फिलहाल टियोगा का पेट्रोल वर्जन 9 वैरिएंट्स  मिलता है। दिल्ली में इसकी शुरुआती कीमत करीब 5 लाख है। टॉप मॉडल की कीमत 7 लाख से ऊपर होती है। ऐसे में सीएनजी मॉडल की कीमतें इनसे करीब 60 हजार रुपए ज्यादा हो सकती है। टाटा टिगोर का सीएनजी वर्जन ह्यूंदे सेंट्रो, मारुति के वैगन आर जैसी सीएनजी कारों को टक्कर दे सकती है। हालांकि, इसका मुकाबले मारुति की डिजायर सीएनजी और ह्यूंदे ऑरा से होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *