Advertisement

टीना डाबी और अतहर खान के तलाक को जयपुर कोर्ट ने दी मंजूरी, जिसके बाद टीना ने किया पहला पोस्ट

नई दिल्ली। आईएएस टॉपर्स टीना डाबी और अतहर खान को तलाक लेने की इजाजत मिल गई है। जयपुर की फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों को तलाक लेने के लिए मंजूरी दे दी है। साल 2015 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप करने वाली टीना डाबी और उनके पति, IAS अतहर खान ने नवंबर 2020 में अपने तलाक के लिए अर्जी दी थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों ने जयपुर की एक फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति जताते हुए अपने तलाक के लिए अर्जी दी थी।

अहतर खान कश्मीर के रहने वाले हैं, जिन्होंने साल 2015 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उसी साल टीना डाबी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था। मसूरी में चल रही ट्रेनिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, दोनों करीब आए और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद टीना ने अपना सरनेम चेंज करते हुए खान कर लिया था, और अपने रिश्ते का ऐलान भी सोशल मीडिया के जरिए ही की थी।

हालांकि शादी करने के बाद भी दोनों की कई फोटो सामने आई थी, लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। कुछ महीने बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक लेने की अर्जी डाल दी। जिस पर फैसला लेते हुए आज जयपुर ने दोनों को तलाक लेने के फैसले को मंजूरी दे दी है। हालांकि तलाक की अर्जी मिलने से कुछ समय पहले ही टीना डाबी ने सोशल मीडिया से अपने खान नाम हटा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *