नई दिल्ली। टीम इंडिया पर इस समय कोरोना के संकट के बादल छाए हुए हैं। अब स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर गई हुई है। इससे पहले क्रुणाल पंड्या कोरोना संक्रमित पाए गए थे, दोनों ही खिलाड़ी क्रुणाल के संपर्क में आ गए थे। जिस वजह से अब उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। क्रुणाल 27 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
चहल और गौतम के अलावा हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, मनीश पांडे और ईशान किशन भी क्रुणाल के संपर्क में आए थे। हालांकि इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। ये सभी खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।
इससे पहले 27 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच मैच रद्द कर दिया गया था। जो 28 जुलाई को खेला गया था। इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों की कोरोना जांच की गई थी।
बता दें कि भारतीय टेस्ट टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले शुभमन गिल सहित तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से श्रीलंका में लिमिटेड ओवर सीरीज में हिस्सा ले रहे पृथ्वी और सूर्यकुमार को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया गया था।
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है और टीम इंडिया इसमें 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हराया था।
















Leave a Reply