Advertisement

टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के 2 नेताओं को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। टूलकिट मामले को लेकर कांग्रेस  और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने हैं। एक तरफ जहां भाजपा द्वारा जारी किए गए कथित कांग्रेस के कोरोना टूलकिट को लेकर ट्विटर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के कथित टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के दो नेताओं को नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कथित टूलकिट मामले में कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा और रोहन गुप्ता को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।

बताया जा रहा है कि यह वही नेता हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता संबित पात्रा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कथित फर्जी टूलकिट के जरिए भ्रम फैलाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ट्विटर इंडिया के दिल्ली और गुड़गांव ऑफिस पर पहुंची और वहां छापेमारी की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साथ गुड़गांव और लाडो सराय दिल्ली के दफ्तर पर पहुंचकर वहां के कर्मचारियों से कांग्रेस टूलकिट के मामले पर पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि ट्विटर इंडिया के पास कुछ ऐसी जानकारी है जो दिल्ली पुलिस के पास नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *