नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बंगाल चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी पर टिप्पणी की, जिसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट पर ताला लगा दिया गया है। ये मामला यही रुकता नजर नहीं आ रहा है। अब कंगना को 2 फैशन डिजाइनर आनंद भूषण और रिमज़िम दादू ने बैन कर दिया है। जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। आपको बता दें, इस पूरे विवाद के बाद अब इन दोनों डिजाइनर ने कंगना के साथ काम नहीं करने का ऐलान किया है।
इन दोनों डिजाइनर ने ये घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल से की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपने सोशल मीडिया से कंगना के साथ सभी पोस्ट को डिलीट भी करेंगे। बता दें कि आनंद भूषण और रिमज़िम दादू फिल्म इंडस्ट्री के जानें-मानें डिजाइनर हैं।
फैशन डिजाइनर आनंद भूषण ने ट्वीट कर लिखा, ”आज कुछ घटनाओं को देखते हुए, हमने अपने सोशल मीडिया चैनलों से कंगना रनौत के साथ सभी पोस्ट को हटाने का निर्णय लिया है। हम भविष्य में कभी भी उसके साथ काम नहीं करेंगे। हम एक ब्रांड के रूप में अभद्र भाषा का समर्थन नहीं करते हैं।”
उनके अलावा फैशन डिजाइनर रिमज़िम दादू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंगना को बैन करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, ”हमारा ब्रांड कंगना रनौत के साथ पिछले सभी कोलेबोरेशन के पोस्ट को हटा देगा। सही काम करने में कभी देर नहीं करनी चाहिए! हम कंगना रनौत के साथ पिछले कोलेबोरेशन के सभी पोस्ट को हटा रहे हैं और भविष्य में उनके साथ किसी भी तरह का जुड़ाव नहीं करने की फैसला लिया है।”
















Leave a Reply