Advertisement

तत्कालीन गृह मंत्री चिदंबरम पर जूता फेंकने वाले जरनैल सिंह का कोरोना से निधन, CM केजरीवाल ने जताया दुख

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह  का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। खबर के मुताबिक वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। बता दें कि जरनैल सिंह दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वहीं उनके निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने दुख जताया है। गौरतलब है कि जरनैल सिंह उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंका था।

केजरीवाल ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी दुख जताते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि, दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *