नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी दिन शनिवार को सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद पानी भरने लगा है। सड़कों के जलमग्न होने की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। बता दें, मौसम विभाग की ओर से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों में आज (शनिवार) हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।
बारिश के चलते चाणक्यपुरी, कनॉट प्लेस, ITO, जनपथ, रिंगरोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया है जिसके चलते इन इलाकों में ट्रैफिक जाम की परेशानी हो रही है।
लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ट्विटर पर एडवाइजरी भी जारी की है और बताया है कि बारिश के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो रहा है, निचले इलाकों में पानी भर गया है, फसलों और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है और कई इमारतों की भी क्षति हुई है।














Leave a Reply