नई दिल्ली। मशहूर रैपर-सिंगर हनी सिंह के साथ बदसलूकी-मारपीट का मामला सामने आया है। हनी सिंह ने 27 मार्च को साउथ दिल्ली के एक क्लब में हुई कथित मारपीट के बाद अब FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में हनी सिंह और उनके वकील की तरफ से 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है और शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 27 मार्च को साउथ दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन – II इलाके के स्कोल क्लब में हनी सिंह के शो के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की थी।
बताया जा रहा है कि शो के दौरान कुछ लड़कों का ग्रुप जबरन मंच पर चढ़ गया और सिंगर के साथ बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि बदसलूकी करने वाले लड़कों ने स्टेज से ही बियर की बोतलें दिखाईं और शो को भी रोक दिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने हनी सिंह और उनके वकील ईशान मुखर्जी की ‘उपद्रव, दुर्व्यवहार और धमकी’ की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। हनी सिंह ने इस मामले को लेकर दिल्ली के हौज़ खास थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्लब में लगे CCTV फुटेज से सिंगर के साथ बदसलूकी करने वाले लड़कों की तलाश कर रही है।
शिकायत में बताया गया कि बदसलूकी के बाद हनी सिंह सहित सभी कलाकारों ने स्टेज खाली कर दिया था। स्थिति को देखते हुए हनी सिंह को बीच में ही प्रोग्राम छोड़ना पड़ा था। हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर हनी सिंह की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।
















Leave a Reply