नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को भारत सरकार में मंत्री पद से हटाकर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज को 6 घंटे देशव्यापी रेल रोको आह्वान किया है। इस आह्वान के बाद ट्रेन से सफर करने वालों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर जोर-शोर से विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, जिसके मुताबिक यह आंदोलन चल रहा है। वहीं मोर्चा ने साफ कर दिया है कि “लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक प्रदर्शन लगातार तेज होता जाएगा”।
सभी रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर गश्त कर रही है पुलिस
राजकीय रेलवे पुलिस सभी रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर गश्त कर रही है। अब तक, किसी भी रेलवे ट्रैक पर गड़बड़ी या ट्रेनों के रद्द होने की कोई खबर नहीं है – डीसीपी
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन का असर, यात्री परेशान
चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन के यात्रियों का कहना है कि किसान संघ द्वारा चल रहे ‘रेल रोको’ आंदोलन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
हरियाणा: संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन
रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर सोनीपत में प्रदर्शनकारी कर रहे किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे।
UP: प्रदर्शकारियों ने रोकी ट्रेन
किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर मोदी नगर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी।
नॉर्दन रेलवे पर दिख रहा आंदोलन का असर
नॉर्दन रेलवे ने ‘Rail roko’ आंदोलन पर बयान जारी किया है। बताया गया है कि अबतक 30 जगहों पर इसका असर है। वहीं 8 ट्रेनों को रेगुलेट करना पड़ा है।
यूपी विधानसभा में विपक्ष का बहिष्कार
विधानसभा के दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा,”सरकार सिर्फ़ 2 महीने के लिए बची है और इनको उपाध्यक्ष का चुनाव कराना है। सरकार लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या से क्यों भाग रही है?”







Leave a Reply