Advertisement

देश में कोरोना के 4 लाख से अधिक नए केस, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ नए मामले सामने आ रहे है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 4,01,078 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 4,187 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

अभी तक 1 दिन में कोरोना के कारण हुई यह सबसे अधिक मौतें हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के4,01,078 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 4,187 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,18,92,676 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,38,270 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 37,23,446 एक्टिव मरीज हैं और 1,79,30,960 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में कल (07 मई) तक कोरोनावायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *