Advertisement

देश में 7 फीसदी कम हुए कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में सामने आए 13,166 केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना के सामने आ रहे नए मामलों की संख्या अब कम होने लगी है। आज देश में महामारी के मामलों में सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 13 हजार 166 नए केस दर्ज हुए हैं जबकि 302 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई है। एक दिन पहले देश में 14 हजार 148 मामले दर्ज किए गए थे। यानी एक दिन पहले की तुलना में आज मामलों में कमी आई है। देश में बीते दिन 26 हजार 988 लोग ठीक हुए थे।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केसों का आंकड़ा कम होकर 1 लाख 34 हजार 235 हो गया है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होकर ये 5 लाख 13 हजार 226 हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक कुल 4 करोड़ 22 लाख 46 हजार 884 लोग वायरस को हराकर ठीक हो गए हैं।

अबतक दी गईं करीब 176 करोड़ खुराक

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 176 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। एक दिन पहले 34 लाख 4 हजार 426 डोज़ दी गईं। इसके बाद अबतक वैक्सीन की 176 करोड़ 86 लाख 89 हजार 225 डोज़ दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *