Advertisement

नए ऐड शूट के लिए धोनी का‌ स्पेशल लुक वायरल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों लेकिन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए वो चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर कैप्टन कूल अपने ऐड शूट को लेकर चर्चा में है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में ऐड शूट के लिए मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी गए। इस दौरान वहां कैप्टन कूल ने बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ फोटो भी खिंचवाई। अब ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

बता दें, इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सीमांत लोहानी भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में धोनी का शानदार लुक देखा जा सकता है। चिट्टू भैया के नाम से जाने-जाने वाले सीमांत लोहानी धोनी के बचपन के दोस्त हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।

बता दें, आखिरी बार कैप्टन कूल को आईपीएल 2021 में मैदान पर देखा गया था। इस दौरान धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। आईपीएल के अगले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की पीली जर्सी में दिखाई देंगे। आईपीएल नीलामी से पहले धोनी को चेन्नई ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *