Advertisement

‘नजरबंद शिविरों’ में उइगर मुस्लिमों के साथ जानवरों जैसा सलूक कर रहा चीन, करतूत सीक्रेट कैमरे में कैद

नई दिल्ली। भले ही ड्रैगन यानी चीन खुद को उइगर मुसलमानों का रहनुमा बता ले लेकिन सच तो ये है कि वो उइगर मुसलमानों को देखना ही नहीं चाहता। चीन किस तरह शिनजियांग प्रांत के नजरबंदी शिविरों में उइगर मुस्लिमों के साथ भयानक व्यवहार कर रहा है और उनपर जुल्म ढा रहा है उसके ताजा सबूत सामने आए हैं। इस पुख्ता सबूत के सामने आने के बाद झूठ का पर्दा ओढ़े बैठा चीन बेनकाब हो गया है।

दरअसल, खुद को हितेशी बताने वाले चीन का उइगर मुसलमानों के लिए व्यवहार कितना भयानक है इसे साबित करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को एक कार्यकर्ता ने जारी किया है जिसमें उन्होंने खुफिया तरीके से नजरबंदी शिविरों में चीन की काली करतूतों का खुलासा किया है।

बता दें, कार्यकर्ता गुआन गुआन ने चीनी हैवानियत का एक वीडियो शूट किया है। 20 मिनट लंबे इस वीडियो में देखा जा सकता है शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली सरकार उइगरों पर अत्याचार कर रही है। चीन का सच सामने लाता ये वीडियो अक्टूबर की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

गौरतलब है कि अक्सर चीन पर ये आरोप लगते रहे हैं कि वो उइगर मुसलमानों के साथ हैवानियत भरा व्यवहार करता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद चीन का दोहरा रूप सामने आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *