नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कोरोना के चलते बनाए नए नियमों के कारण अपनी शादी कैंसिल कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने अफसोस जताते हुए पत्रकारों से कहा कि ‘उन्हें इस प्रकार के माहौल में फंसने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए खेद है। गौरतलब है कि पीएम अर्डर्न ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया था। इसके बाद पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि फिशिंग-शो होस्ट क्लार्क गेफोर्ड से होने वाली शादी को रद्द करने के फैसले पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। अर्डर्न ने इसके जवाब में कहा कि “जीवन ऐसा ही है और मैं इससे अलग नहीं हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं यह कहने की हिम्मत करती हूं। न्यूजीलैंड के हजारों लोगों पर इस महामारी का बहुत विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो तब होती है जब कोई अपना गंभीर रूप से बीमार होता है।” आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना को लेकर नए और सख़्त नियम बना दिए गए हैं इसके तहत उत्तरी द्वीपों से लेकर दक्षिणी द्वीपों तक फैले कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को भी घटा दिया गया है।
उत्तरी द्वीप के ऑकलैंड में एक परिवार शादी और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने गया था जिसके बाद वो विमान से दक्षिण द्वीप में नेल्सन लौट आया। उसके संपर्क में आकर परिवार और फ्लाइट अटेंडेंट संक्रमित हो गए। इसके बाद पीएम ने आगे कहा, ”इनडोर हॉस्पिटैलिटी सेटिंग्स जैसे बार, रेस्तरां और शादियों जैसे आयोजनों में केवल 100 लोग तक शामिल हो पाएंगे। इसके अलावा अगर वेन्यू में वैक्सीन पास का उपयोग नहीं हो रहा है तो इस सीमा को भी घटाकर 25 लोगों तक कर दिया गया है।










Leave a Reply