नई दिल्ली। कुछ लोग ऐसा इतिहास जाया करते हैं जिसे पूरा जमाना याद रखता है और आने वाली नस्लों के समक्ष उसकी मिसाल कायम करता है। कुछ ऐसा इतिहास एजाज पटेल ने भी रच दिया है। जी हां…. उन्होंने भारत के सभी 10 विकेट चटका दिए हैं। यह अपने आप में एक इतिहास है। बता दें कि टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 4 विकेट पर 221 रन से आगे खेलना किया था। इसके बाद टीम 325 रन पर सिमट गई. मैच में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया।
बता दें कि 10 विकेट चटकाने वाले एजाज पटेल दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले अनिल कुंबले ने ये कीर्तिमान स्थापित किया था। यह एजाज पटेल द्वारा 10 विकेट चटकाने का ही नतीजा है कि भारत 325 रन पर ही सिमट कर रह गई। ध्यान रहे कि पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम में से शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के विकेट चटकाए। पुजारा और कोहली तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। दूसरे दिन गेंदबाजी करने आए पटेल अलग ही रंग में थे।
इससे पहले कुंबले ने रचा था इतिहास
एजाज पटेल से पहले अनिल कुंबले ने 1998-99 में पाकिस्तान के 10 विकेट चटकाकर इतिहास रचा था और भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तरफ से खेल रहे भारतवंशी एजाज पटेल ने यह इतिहास रच दिया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-्अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।













Leave a Reply