नई दिल्ली। पंजाब से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफ़ा दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंंका दिया है। जिसके बाद एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में बवाल मच सकता है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुछ महीनों पहले नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाया था। एक तरफ कांग्रेस को लगा कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विवाद सुलझ जाएगा। लेकिन उससे बाद भी पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह थम जाएंगी। मगर विवाद और बढ़ गया। यहां तक की सिद्धू के विरोध की वजह से पार्टी ने अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटा दिया था।
सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्यागपत्र देते हुए अपनी चिट्ठी में लिखा, ”मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं।” हालांकि सिद्धू ने कांग्रेस में बने रहने की बात कही है।

















Leave a Reply