Advertisement

पवनदीप ने जीती इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी, इनाम में मिली लग्जरी कार

नई दिल्ली। देश के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन रविवार को खत्म हो गया है। इस साल शो काफी लंबा चला साथ ही इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। शो पर लगातार कई तरह के आरोप भी लगते रहे इसके बावाजूद शो चलता रहा। सभी को ये जानने की उत्सुकता था कि इस बार ये शो कौन जीतेगा। ऐसे में फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। शो को उसका विनर कल रात मिल गया है।

साल 2020 की इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी पवनदीप राजन  ने जीती है। इसके अलावा उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर अरुणिता कांजीलाल रहीं। उन्हें ट्रॉफी की मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। इसके अलावा तीसरे नंबर पर सायली कांबले रहीं।

आपको बता दें कि इस साल फिनाले की रेस में कंटेस्टेंट को अपनी जगह बनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है क्योंकि इस बार कई शानदार कंटेस्टेंट रहे हैं। टॉप 6 में पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, शनमुखाप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, निहाल और सायली कांबले रहे।

बता दें कि रियलिटी शोज में कई सारे कंटेस्टेंट्स पार्टिसिपेट करते हैं मगर सभी को जीतने का मौका नहीं मिलता। जीत सिर्फ एक की होती है। मगर इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि कई सारे कंटेस्टेंट ऐसे होते हैं जो भले ही शो ना जीतते हों मगर वे लोगों का दिल जरूर जीत जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *