Advertisement

पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ, देवभूमि के 12 मुख्यमंत्री बनें

नई दिल्ली। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में हो रहा है। समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी 12वें मुख्यमंत्री बनें हैं। इतना ही नहीं, उत्तराखंड के लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता हैं। खटीमा से चुनाव लड़ने वाले खटीमा को चुनाव में मुंह की खानी पड़ गई थी। खटीमा की जनता ने उन्हें नकार दिया था, जिसके बाद बीजेपी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आखिर बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर किसके हाथ में सौंपी जाए। काफी लंबे चिंतन मंथन के उपरांत विधयाक दल की बैठक में यह पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री की कमान सौंपने का फैसला किया गया। आज यानी की मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

8 मंत्री ले रहे हैं शपथ

पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। चंदन राम दास, रितू खंडूरी (स्पीकर), सतपाल महाराज, सुवोध यूनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, विनोद कंडारी, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत धामी सरकार में मंत्री होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *