Advertisement

पूर्व बीवी रेहम ने खोली पाक पीएम इमरान खान की पोल, कहा- अहसान फरामोश…

इस्लामाबाद। एक तरफ इमरान खान पाकिस्तान के पीएम पद को बचाने के लिए सारे तिकड़म लगा रहे हैं। वहीं, उनकी पूर्व पत्नियों में से एक रेहम खान ने उनपर जमकर निशाना साधा है। न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ से खास बातचीत में रेहम खान ने इमरान पर अहसान फरामोश होने का आरोप लगा दिया। रेहम ने कहा कि इमरान किसी का अहसान याद नहीं रखते। उन्होंने ये भी कहा कि इमरान खान को भारत ने स्टार बनाया, वरना उन्हें कोई नहीं पूछता। रेहम ने आरोप लगाया कि इमरान अगर चाहते, तो वो पाकिस्तान के लोगों को महंगाई से निजात दिला सकते थे, लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई कदम नहीं उठाया।

रेहम खान ने आगे आरोप लगाया कि जनता ने उन्हें 4 साल तक बर्दाश्त किया। उन्होंने कहा कि इमरान का व्यवहार ऐसा है कि वो उन्हें कुछ महीने ही झेल सकीं। इमरान की पूर्व पत्नी ने कहा कि उन्हें सहना बर्दाश्त के बाहर है और इन्हीं सब वजह से उनकी शादी टूट गई। रेहम ने कहा कि इमरान खान पाकिस्तान के बेहतर पीएम नहीं बन सके। ये उनके बस की बात नहीं है। रेहम खान ने ये भी साफ कहा कि इमरान को अब पीएम पद छोड़ना होगा। उन्होंने तंज कसा कि इमरान अब क्रिकेट तो नहीं खेल सकते, लेकिन वो स्टैंड अप कॉमेडी जरूर कर सकते हैं।

बता दें कि रेहम खान इमरान की दूसरी पत्नी थीं। उनसे पहले इमरान ने यहूदी बिजनेसमैन की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी। जेमिमा से इमरान के दो बच्चे हैं। जेमिमा तलाक के बाद लंदन में रहती हैं। वहीं, इमरान ने रेहम को तलाक देने के बाद बुशरा बीबी से शादी की। बुशरा के बारे में लोग कहते हैं कि वो तंत्र-मंत्र का काम करती हैं। कल ही खबर आई थी कि इमरान की कुर्सी बचाने के लिए बुशरा मुर्गों की बलि दे रही हैं। बुशरा को अब तक कुछ मौकों पर ही इमरान के साथ देखा गया है। बुशरा के पहले पति से 5 बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *