Advertisement

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी देशभर के पेट्रोल पंप के सामने आज बढ़ते दामों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। वहीं कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत और अजय माकन शुक्रवार को ईंधन वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, जिसमें ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेताओं के साथ गौरव गोगोई, देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल जैसे युवा नेता भी शामिल होंगे।

दिल्ली में कांग्रेस पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा, ”मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 44 बार बढ़ाए गए। 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।

अपडेट-

ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं पंजाब में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर अमृतसर में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा सरकार की गलत प्राथमिकताओं और जनविरोधी नीतियों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कोरोना महामारी के पिछले 13 महीनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में अभूतपूर्व रूप से क्रमश: 25.97 रुपये और 24.18 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ पिछले 5 महीनों में ही पेट्रोल-डीजल के दामों में 44 गुना की बढ़ोतरी हुई है, जो केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा जनता से लूट का जीता जागता उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *