Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा! जानिए कैसे हुई कासगंज के अल्ताफ की मौत

नई दिल्ली। कासगंज में अल्ताफ नाम के युवक की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद हंगामा मच गया। पुलिस का कहना है कि युवक को टॉयलेट जाना था, उसे लॉकअप के टॉयलेट में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 22 साल के युवक अल्ताफ ने बाथरूम जाने के लिए पूछा था तो उसे बाथरूम का रास्ता बता दिया गया था। जब वो बहुत देर तक बाथरूम से नहीं लौटा तो उसकी तलाश में पुलिसकर्मी बाथरूम गए तो देखा कि उसने अपनी जैकेट की टोपी में लगी डोरी से फांसी लगा ली थी। हालांकि उसकी सांसें तब चल रही थीं। फिर आननफानन में अल्ताफ को हॉस्पिटल ले जाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद इस मामले को लेकर पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठने लगे। इसके बाद सभी को अल्ताफ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार था।

अल्ताफ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  में लिखा है कि उसकी मौत फांसी पर लटकने से हुई है। उधर, इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश किए गए हैं और जांच शुरु कर दी गई है। अल्ताफ का पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के राहत वाला है लेकिन विपक्षी दल इस मामले को लेकर हंगामा कर रहे है और पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं।

क्या था पूरा मामला 

दरअसल अल्ताफ को एक लड़की के भगाने के आरोप में पुलिस थाने लाया गया था। हवालात में उसकी संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि टोंटी से लटककर, या कसकर, या बंधकर उसने जान दे दी है। विपक्ष पुलिस इसी थ्योरी को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जान जाने की वजह फांसी पर लटकने से बताई गई है।

हालांकि पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीँ इस बीच अल्ताफ के पिता चाँद मियां भी अपना बयान बदल रहे हैं। फिलहाल पुलिस अल्ताफ की मौत के मामले में अपनी थ्योरी पर कायम है, जिसमें उसने कहा था कि अल्ताफ ने लॉकअप के शौचालय में लगे 2 फीट के नल से टी शर्ट के हुड की लगी रस्सी को निकालकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *