Advertisement

बंगाल हिंसा पर ‘दीदी’ की बढ़ीं मुश्किलें, कमेटी ने सौंपी गृह मंत्रालय को रिपोर्ट, किए चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल मंगलवार को बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए है, जिसके बाद ममता सरकार मुसीबत में फंस सकती है।

इस रिपोर्ट में बंगाल में हुई हिंसा को पूर्व नियोजित बताया गया है। बता दें कि इस कमेटी में पूर्व न्यायधीश, पूर्व डीजीपी, नौकरशाहों आदि शामिल है। पांच सदस्यीय इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को सौंप दी है।

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बंगाल विधान चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद 2 मई की रात से राज्य के अलग अलग शहरों और गांवों में हिंसा रिपोर्ट की गई। जिससे ये पता चलता है की ये हिंसा पहले से सुनियोजित थी और इसे प्लान किया गया था।

इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक,  जिन लोगों ने वोट नहीं दिया उनके साथ मारपीट की गई और उनके घर में तोड़ फोड़ की गई। यहां तक कि लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *