Advertisement

बीते 24 घंटे में सामने आए 42,909 कोरोना के नए मामले, 380 लोगों की मौत

नई दिल्ली। दक्षिण भारत में कोरोना लगातार बेकाबू हो रहा है। सोमवार को भारत में कोरोनावायरस के 42,909 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 42,909 नए केस सामने आए हैं। इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,76,324 हो गई। वहीं एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 380 दर्ज की गई है।

कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 34,763 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,19,23,405 हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,76,324 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोनावायरस के लिए 14,19,990 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 52,01,46,525 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत ने अब तक देशभर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के तहत कोरोनावायरस के खिलाफ 60 करोड़ वैक्सीन खुराक के लैंडमार्क को पार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *