Advertisement

बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट, बोर्डिंग स्कूल के 60 बच्चे पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। हाल के दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों में काफी कमी देखी जा रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना का कहर काफी कम हो गया है। जिसके चलते देश में तमाम सुविधाएं आम जनता के लिए शुरू कर दी गई हैं। कई राज्यों में बच्चों के लिए स्कूल भी खोले जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां बेंगलुरु के श्री चैतन्य बोर्डिंग स्कूल में 60 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले यहां 480 छात्रों का सैंपल टेस्ट किया गया था। जिनमें से 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें सिर्फ दो छात्रों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। बाकी में फिलहाल कोई लक्षण पाए नहीं गए हैं।

इसके साथ ही स्कूल में काम करने वाले से स्टाफ का भी सैंपल लिया गया है। लेकिन उनमें किसी का भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई है। बता दें कि यहां काम करने वाले लोगों के कुल स्टाफ में 22 शिक्षक और 35 अन्य लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। यहां पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों के माता-पिता को भी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी 60 छात्रों के कोरोना पॉजिटीव पाए जाने से हड़कंप मच गया है।

बताया गया है कि पिछले एक महीने से छात्र यहां बोर्डिंग स्कूल में रह रहे हैं। जिनमें से 14 छात्र तमिलनाडु के हैं, जबकि 46 छात्र कर्नाटक के ही अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। यह सभी छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो 11वीं और 12वीं कक्षा के रहने वाले हैं। दरअसल इनमें से एक छात्र बेल्लारी से आया था। जिसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *