Advertisement

भारत की हार पर फूटे पटाखे तो भड़क गये सहवाग! दीवाली पर पटाखे बैन का जिक्र करते हुए कहा…

नई दिल्ली। दुबई में खेले गये भारत-पाकिस्तान मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पाकिस्तान में जबरदस्त ख़ुशी मनाई गयी। मनाई भी क्यों ना जाती, आखिर पहला ऐसा मौका था जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत से जीत हासिल की हो! लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो भारत में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मना रहे थे। इसी जश्न के बीच कई जगहों पर पटाखे भी फोड़े गये। बैन के बीच पटाखे फोड़े जाने पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी वीरेन्द्र सहवाग भड़क गये।

दरअसल भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर कुछ लोग ख़ुशी मना रहे थे। सोशल मीडिया पर सामने आये कई वीडियो में लोग पटाखे फोड़ते हुए दिखाई दिए। कुछ शरारती तत्व ने पटाखे फोड़े और जमकर जश्न मनाया। इस पर पूर्व खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग भड़क गये और सवाल खड़े कर दिए।

वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए पूछा कि ‘दिवाली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध है, लेकिन कल भारत के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े गए। अच्छा वे क्रिकेट की जीत का जश्न मना रहे होंगे। तो दीपावली पर पटाखे चलाने पर क्या हर्ज है। पाखंड क्यों, सारा ज्ञान तब ही याद आता है।’

वहीं अशोक पंडित ने एक वीडियो शेयर कर इसे कश्मीर का बताया उन्होंने बताया कि कश्मीरी पंडितों/हिंदुओं को छोड़कर कोई भी कश्मीर के बहुसंख्यक समुदाय की देशद्रोही प्रकृति को नहीं समझ सकता है।

इतना ही नहीं, दिल्ली से सासंद और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी पटाखे फोड़े जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

दरअसल मैच खत्म होने के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें लोग पटाखे फोड़कर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। एक वीडियो दिल्ली के सीलमपुर का भी बताया गया है। जम्मू-कश्मीर के भी कुछ वीडियो सामने आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *