November 3, 2025

Hind foucs news

hindi new update

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक बार गर्दा मचाने आ रही आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। भोजपुरी जगत में आम्रपाली ने यूं तो सैकड़ों फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी जोड़ी अगर किसी के साथ सबसे ज्यादा जमी है तो वो है दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ… आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर हिट की गारंटी माना जाता है। ऐसे में एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक साथ आ रहे हैं, तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की नई फिल्मों और गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने आ रही है। ये दोनों एक्टर्स भोजपुरी फिल्म ”चीख” में एक साथ नजर आएंगे फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के पोस्टर में निरहुआ जहां पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका रिवॉल्वर ताने नजर आ रहे हैं तो आम्रपाली निरहुआ के पीछे नजरे झुकाए नजर आ रही हैं।

इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह और अभिषेक कुमार पांडे हैं जबकि फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। फिल्म में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अभी बस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म के फर्स्ट लुक की रिलीज के बाद से आम्रपाली और निरहुआ के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का छठ स्पेशल गाना ”छठ व्रत” बीते दिनों रिलीज किया गया था। इस गाने ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस गाने के वीडियो पर यूट्यूब पर 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को कल्पना पटवारी और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। गाने के लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | azmatai by AI.