Advertisement

मनोज बाजपेयी की ‘फैमिली मैन 2’ का दूसरा ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज!

मुंबई। अमेजन प्राइम की द फैमिली मैन दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई वेब सीरीज में से एक है। इसको देखते हुए मकर्स ने मनोज बाजपेयी स्टारर इस सीरीज के दूसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया था। तब से दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का इतंजार हैं।

अब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर लेटेस्ट अपड़ेट आ रही है। जिसके मुताबिक, ‘फैमिली मैन 2’ का दूसरा ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

सोमवार को ट्विटर पर से ये सीरीज ट्रेंड हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि ‘फैमिली मैन 2’ का दूसरा ट्रेलर 19 मई को रिलीज किया जाएगा। जैसे ही जानकारी सबके सामने आई। फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

ट्विटर पर यूजर्स इस खबर के सामने आने काफी खुश हैं। वो अपनी खुशी और एक्साइटमेंट ट्वीट कर जता रहे हैं। यहां देखें ट्विटर पर लोग किस तरह ‘फैमिली मैन 2’ के दूसरा ट्रेलर आने पर रिएक्ट कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *