Advertisement

मां के बर्थडे पर जमकर झूमे रणवीर सिंह, दीपिका भी आईं पार्टी में नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां अंजू भवनानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें रेस्तरां के अंदर बर्थडे सेलिब्रेशन हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर अपनी मां के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रणवीर सिंह अपनी शानदार एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। यही एनर्जी इस वीडियो में भी नजर आ रही है। वो अपनी शर्ट उतारकर जमकर झूम रहे हैं। अपनी मां के साथ वो दिल चोरी साडा हो गया गाने पर डांस करते हुए नजर आए। दोनों के शानादार मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस पार्टी में रणवीर और उनकी मां के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आईं। रेड कलर के आउटफिट में वो काफी खूबसूरत लग रही थी। मां संग डांस करते हुए अपने पति को देख वो काफी चीयर कर रही थी। तभी रणवीर उनके पास जाते हैं और डांस के लिए बुलाते हैं। फैंस को रणवीर का ये केयरिंग नेचर भी काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *