Advertisement

मायावती पर अश्लील जोक मार बुरे फंसे रणदीप हुड्डा, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली। बॉलीवुड के टैलेंटेड कलाकार रणदीप हुड्डा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म राधे रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। लेकिन आज वो किसी और कारण की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, शुक्रवार को ट्विटर पर सुबह से #ArrestRandeephooda ट्रेंड हो रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा को दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया, वो भी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को लेकर। जिससे गुस्साए लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ समय से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मायावती का मजाक उड़ाते हपए नजर आ रहे हैं। ट्विटट पर नाराज यूजर्स उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं साथ ही बसपा और मायावती समर्थक भी लगातार एक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *