नई दिल्ली। देश में अब कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होता दिख रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।वहीं कोरोना को मात देने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीन के उत्पादन के लिए कंपनी को 1,500 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान किया जाएगा। बायोलॉजिकल-ई द्वारा वैक्सीन का उत्पादन और स्टोरेज अगस्त-दिसंबर 2021 के बीच किया जाएगा। खास बात ये है कि भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ के बाद देश में यह दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन होगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन अभी क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में है। ट्रायल के पहले और दूसरे चरण में बेहतर नतीजे आए थे। बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाई जा रही यह आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है और अगले कुछ महीनों में यह देश में उपलब्ध होगी।
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बनी नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप (NEGVAC) द्वारा बायोलॉजिकल-ई के प्रस्ताव का परीक्षण किया गया और इसके बाद मंजूरी की सिफारिश की गई थी।













Leave a Reply